12 गुम 18 में प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते विजयगुमला. स्टोर स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गुमला के तत्वावधान में संत इग्नासियुस हाइस्कूल स्थित एराउज सभागार में सोमवार से छह दिनी मुर्गी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण में सिसई, गुमला, रायडीह, पालकोट आदि प्रखंडों के 30 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए हैं. प्रशिक्षण सत्र का उदघाटन करते हुए संस्थान के संकाय सदस्य विजय बहादुर ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ना है. प्रशिक्षण को संस्था की ओर से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मौके पर संस्था के सहायक निदेशक विजय बहादुर सिंह, संजय केरकेट्टा, विनिता सोनी, कमलेश उरांव आदि उपस्थित थे.
बेरोजगारों का स्वरोजगार से जोड़ना है : विजय
12 गुम 18 में प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते विजयगुमला. स्टोर स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गुमला के तत्वावधान में संत इग्नासियुस हाइस्कूल स्थित एराउज सभागार में सोमवार से छह दिनी मुर्गी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण में सिसई, गुमला, रायडीह, पालकोट आदि प्रखंडों के 30 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए हैं. प्रशिक्षण सत्र का उदघाटन करते हुए […]
