मध्याह्न भोजन चालू करने की मांग

गुमला. प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित मवि कीता में छह जनवरी से मध्याह्न भोजन बंद है. इस संबंध में नवयुवक संघ के अध्यक्ष शिव कुमार मांझी ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से मुलाकात कर आवेदन सौंपा है. श्री मांझी ने स्कूल में भोजन बंद होने का कारण बताते हुए उसे अविलंब चालू कराने की मांग […]

गुमला. प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित मवि कीता में छह जनवरी से मध्याह्न भोजन बंद है. इस संबंध में नवयुवक संघ के अध्यक्ष शिव कुमार मांझी ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से मुलाकात कर आवेदन सौंपा है. श्री मांझी ने स्कूल में भोजन बंद होने का कारण बताते हुए उसे अविलंब चालू कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि भोजन बंद होने से बच्चे स्कूल आना नहीं चाहते हैं. ज्ञापन में सचिव हरिनारायण महतो, रामदील तुरी का नाम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >