राजेश पीएलएफआइ का सदस्य नहीं : देवराज

गुमला. पीएलएफआइ के एरिया कमांडर देवराज उर्फ डब्ल्यू ने कहा है कि रविवार को पालकोट रोड से लेवी वसूलते राजेश नायक को पुलिस ने पकड़ा है. उसे पीएलएफआइ का सदस्य बताया जा रहा है जो कि गलत है. राजेश का संगठन से कोई संबंध नहीं है. न ही संगठन ने उसे लेवी वसूलने के लिए […]

गुमला. पीएलएफआइ के एरिया कमांडर देवराज उर्फ डब्ल्यू ने कहा है कि रविवार को पालकोट रोड से लेवी वसूलते राजेश नायक को पुलिस ने पकड़ा है. उसे पीएलएफआइ का सदस्य बताया जा रहा है जो कि गलत है. राजेश का संगठन से कोई संबंध नहीं है. न ही संगठन ने उसे लेवी वसूलने के लिए भेजा था. संगठन को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. पुलिस ने राजेश को जेल भेजा: पालकोट रोड से फल विक्रेता से लेवी मांगने के आरोप में पकड़े गये शांति नगर निवासी राजेश नायक को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है. पुलिस ने उसे गुमला कोर्ट में प्रस्तुत किया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया. राजेश रविवार को फल विक्रेता से लेवी का पैसा वसूलने आया था. तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >