चैनपुर. केंद्रीय महिला समिति चैनपुर के तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान रविवार को चलाया गया. सफाई अभियान का नेतृत्व समिति की सचिव चंद्रकिरण देवी के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान में प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से समिति की सदस्यों ने हाथों में झाड़ू लेकर बैंक रोड तक सफाई की. वहीं महिलाओं ने सप्ताह के प्रत्येक रविवार को सफाई करने का निर्णय लिया. मौके पर सचिव चंद्रकिरण ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का अभियान देश की जनता के हित में है. मौके पर चंपा देवी, लीला देवी, किरण देवी, रीमा कुमारी, भारती सिंह, सोनी कुमारी, अर्चना देवी, उर्मिला देवी, मंजूषा देवी, ज्योति देवी, गीता देवी सहित समिति की लगभग पचास महिलाएं शामिल थीं.
स्वच्छ अभियान जनता के हित में : चंद्रकिरण
चैनपुर. केंद्रीय महिला समिति चैनपुर के तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान रविवार को चलाया गया. सफाई अभियान का नेतृत्व समिति की सचिव चंद्रकिरण देवी के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान में प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से समिति की सदस्यों ने हाथों में झाड़ू लेकर बैंक रोड तक सफाई की. […]
