20 पेटी बीयर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

शराब तस्कर को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

रायडीह. थाना क्षेत्र के चैनपुर मार्ग केराडीह गांव के समीप से एक ऑटो में लदी 20 पेटी बीयर रायडीह पुलिस ने जब्त की है. यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की एक ऑटो से बीयर डुमरी ले जायी जा रही है. इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गयी. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टीम गठित कर ऑटो को केराडीह गांव के समीप पकड़ा गया. ऑटो में 20 पेटी बीयर लोड था. पेटी को खोल कर देखा गया, तो उसमें से 480 पीस बीयर निकला, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये है. वहीं एक शराब तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >