सिमडेगा में कोरोना के 16 नये मरीज मिले

सिमडेगा में कोरोना के 16 नये मरीज मिले

सिमडेगा : सिमडेगा जिले में शुक्रवार को कोरोना के 16 नये मरीज मिले हैं. उपविकास आयुक्त प्रतापचंद्र किचींगिया ने इसकी पुष्टि की है, जिसमें जलडेगा के चार, बोलबा के एक, केरसई के चार, कुरडेग के दो, वन विभाग के चार एवं सिमडेगा थाना का एक व्यक्ति शामिल है. सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

वहीं पूर्व के इलाजरत सात व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं. उन्हें होम कोरेंटिन में भेज दिया गया. इस प्रकार सिमडेगा जिले में अब तक कुल 773 पॉजिटिव केस पाये गये हैं, जिसमें से 533 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं. दो व्यक्ति की मृत्यु रांची रिम्स में हो गयी है. फिलहाल सिमडेगा जिला में 238 पॉजिटिव केस सक्रिय हैं.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >