महिला कृषक कांति को पद्मश्री ने किया सम्मानित

बिशुनपुर :विकास भारती बिशुनपुर के सचिव पद्मश्री डॉ अशोक भगत ने कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित महिला कृषक कांति देवी को शनिवार को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया है. कांति को दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कर्मण पुरस्कार दिया था. इसके बाद विकास भारती ने कांति का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित […]

बिशुनपुर :विकास भारती बिशुनपुर के सचिव पद्मश्री डॉ अशोक भगत ने कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित महिला कृषक कांति देवी को शनिवार को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया है.

कांति को दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कर्मण पुरस्कार दिया था. इसके बाद विकास भारती ने कांति का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया है. कांति विकास भारती बिशुनपुर में कृषि सिंगल विंडो घाघरा में कार्यरत है. अशोक भगत ने कांति का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि निश्चित रूप से यह पुरस्कार दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत साबित होगा.

महिलाएं कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं. कांति को यह पुरस्कार चावल उत्पादन के बेहतर परिणाम के लिए दिया गया है. उन्होंने 2016-17 में श्रीविधि से धान की खेती कर 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >