गुमला : पत्नी की हत्या कर खुद का गला रेता

गुमला : गुमला शहर के डुमरटोली मुहल्ला निवासी जोसेफ बड़ाइक ने अपनी पत्नी नील कुसुम लकड़ा (28) की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपना गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया. साथ रहनेवाले भतीजे ने मुहल्लेवालों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर […]

गुमला : गुमला शहर के डुमरटोली मुहल्ला निवासी जोसेफ बड़ाइक ने अपनी पत्नी नील कुसुम लकड़ा (28) की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपना गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया. साथ रहनेवाले भतीजे ने मुहल्लेवालों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने नील कुसुम को मृत घोषित कर दिया. वहीं, जोसेफ की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

घटना बुधवार रात 10.30 बजे की है. मृतका गुमला शहर के एक स्कूल में शिक्षिका थी. आरोपी जोसेफ ने कहा कि उसने आवेश में आकर पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया. उसने कई दिन पहले ही पत्नी की हत्या का मन बना लिया था. जोसेफ के अनुसार दोनों की शादी के तीन वर्ष हो गये थे. उनकी कोई संतान नहीं थी.

नील कुसुम अपने भाई के बेटे को अपने पास रखकर पढ़ा रही थी. मृतका के भाई दामियन लकड़ा ने गुमला थाना में केस दर्ज कराया है. उसने कहा कि तीन साल पहले उसकी बहन नील कुसुम लकड़ा की शादी कुबरली निवासी (असम) जोसेफ बड़ाइक से हुई थी. वह जिस स्कूल में पढ़ाती थी, उसी के पास किराये के मकान में रहती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >