जनता के िहत में ईमानदारी से काम करें

गुमला : गुमला विधानसभा सीट से झामुमो के विजयी प्रत्याशी भूषण तिर्की ने मंगलवार को अपने आवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. कार्यकर्ताओं ने श्री तिर्की को जीत की बधाई दी. इसके बाद दोपहर में श्री तिर्की अपने साथी झामुमो के रंजीत सिंह सरदार व हरिओम साहू के साथ रांची पहुंचे और शिबू सोरेन से […]

गुमला : गुमला विधानसभा सीट से झामुमो के विजयी प्रत्याशी भूषण तिर्की ने मंगलवार को अपने आवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. कार्यकर्ताओं ने श्री तिर्की को जीत की बधाई दी. इसके बाद दोपहर में श्री तिर्की अपने साथी झामुमो के रंजीत सिंह सरदार व हरिओम साहू के साथ रांची पहुंचे और शिबू सोरेन से मिल कर आशीर्वाद लिया. श्री सोरेन ने भूषण तिर्की से कहा कि जनता ने अवसर दिया है, उस अवसर को चूकना नहीं है.

जनता के लिए समर्पित होकर काम करें, ताकि जनता हर बार साथ दें. श्री तिर्की ने गुरुजी को भरोसा दिलाया कि वे जनता के लिए काम करेंगे. श्री सोरेन से मिलने के बाद भूषण तिर्की ने गुमला की जनता का आभार प्रकट किया है. कहा कि झामुमो की जीत झारखंड राज्य की जनता को समर्पित है. जनता ने जो प्यार व दुलार दिखाया है, उसे मैं जिंदगी भर भुला नहीं सकता. आपके हर सुख-दुख में मैं सहभागी रहूंगा.
झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी जीत की बधाई : कामडारा. जेएमएम प्रत्याशी जिग्गा सुसारन होरो की जीत से प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष है. कार्यकर्ताओं ने इस शानदार जीत के लिए जिग्गा मुंडा को बधाई दी है.
बधाई देने वालों में फेडरिक टोपनो, राजदीप टोपनो, विलियम टोपनो, अनसेलेम सुरीन, अमर सुरीन, एंटोनी सुरीन, रोशन टोपनो, पौलुस सुरीन, हेरान सुरीन, मरकुस गुड़िया, अमित कंडुलना, जेम्स टोपनो, संदीप बागे, मार्टिन केरकेट्टा, मसीह, बसंत सुरीन, नियरन टोपनो, विपिन बारला, अमर, सुमित, वीरेंद्र, सुनील, सुशील सहित समस्त जेएमएम कार्यकर्ता शामिल है. वहीं पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा कामडारा ने भी जिग्गा सुसारन होरो की जीत बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >