।। दुर्जय पासवान ।।
गुमला : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की तिथि आज समाप्त हो गयी. गुमला व बिशुनपुर विधानसभा सीट के लिए बुधवार को अंतिम दिन गुमला से 12 व बिशुनपुर से छह उम्मीदवारों ने नामांकन किये.
जबकि पूर्व में गुमला से दो व बिशुनपुर से छह नामांकन हो चुका था. इस प्रकार गुमला विधानसभा से 14 व बिशुनपुर से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.बुधवार को नामांकन की अंतिम तिथि को लेकर कोर्ट परिसर में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा. भाजपा व झामुमो ने नामांकन के दौरान समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया है. भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन में सीएम रघुवर दास शामिल हुए. वहीं झापा के उम्मीदवार के नामांकन में एनोस एक्का गुमला पहुंचे थे.
* बिशुनपुर विस के उम्मीदवार
झामुमो के चमरा लिंडा, जदयू की कृपालता देवी, झानद की पुष्पा पन्ना, बसपा के रामचंद्र भगत, जनता कांग्रेस पार्टी के बलिराम उरांव, भारतीय ट्राइबल पार्टी के भिनेश्वर भगत, भाजपा के अशोक उरांव, निर्दलीय जॉन उरांव, निर्दलीय फुलमनी बाड़ा, गांधीवादी पार्टी से रोहित कुजूर, जेवीएम से महात्मा उरांव व निर्दलीय मोहन भगत ने निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर सुषमा नीलम सोरेंग के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किये.
* गुमला विस के उम्मीदवार
झामुमो के भूषण तिर्की, भाजपा के मिशिर कुजूर, जेवीएम के राजनील तिग्गा, झापा की सरोज लकड़ा, निर्दलीय चुमनू उरांव, निर्दलीय नीलांबर प्रकाश भगत, जनता कांग्रेस पार्टी के दीपक धनवार, निर्दलीय बैरागी उरांव, राष्ट्रीय देशज पार्टी के खुदी भगत दुखी, निर्दलीय शंकर राम किसान, जदयू के प्रदीप उरांव, निर्दलीय जीतू खड़िया, भाकपा के विश्वनाथ उरांव व निर्दलीय प्लासिदियुस टोप्पो ने निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ जितेंद्र कुमार देव के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया.
