छठ मनाने तमाड़ गये थे और घर में हो गयी चोरी

डेढ़ लाख नकद समेत तीन लाख रुपये के जेवरात की चोरी गुमला : गुमला सदर थाना से तीन किमी दूर स्थित फसिया पंचायत के ढोढरी टोली बीसकठ्ठा मैदान निवासी विनोद कुमार के आवास में छठ पूजा की रात्रि अज्ञात चोरों ने करीब साढ़े चार लाख रूपये के जेवरात व नकद राशि की चोरी कर ली. […]

डेढ़ लाख नकद समेत तीन लाख रुपये के जेवरात की चोरी

गुमला : गुमला सदर थाना से तीन किमी दूर स्थित फसिया पंचायत के ढोढरी टोली बीसकठ्ठा मैदान निवासी विनोद कुमार के आवास में छठ पूजा की रात्रि अज्ञात चोरों ने करीब साढ़े चार लाख रूपये के जेवरात व नकद राशि की चोरी कर ली. घटना के वक्त पूरा परिवार अपनी रिश्तेदार के घर तमाड़ छठ पूजा मनाने गये हुए थे.
इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने हाथ साफ किया. चोरों ने सोने का गला का हार, मांग टीका, अंगूठी, कान का झुमका व डेढ लाख रूपये नकद की चोरी की है. भुक्तभोगी विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दो नवंबर को छठ पूजा मनाने अपनी बहन के यहां तमाड़ गया हुआ था. तीन नवंबर की शाम पांच बजे मेरे पड़ोसी द्वारा फोन कर सूचना दी गयी कि आपके घर में चोरी हुई है. इसके बाद विनोद तमाड़ से गाड़ी बुक कराकर रात्रि को गुमला अपने आवास पहुंचा.
वहां देखा कि घर का गेट का ताला टूटा हुआ है और गोदरेज का लॉक तोड़ा हुआ है. जांच करने पर पता चला कि करीब तीन लाख का जेवर व डेढ़ लाख रूपया गायब है. इस घटना के बाद सोमवार की सुबह अज्ञात चोरों के खिलाफ गुमला थाना में आवेदन सौंप कर अज्ञात चोरों के विरूद्ध कार्रवाई व समान की बरामदगी की गुहार लगायी है. इस घटना के पूर्व कई बार आसपास के घरों में चोरी की घटना घट चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >