प्रतिनिधि, गुमलाजिला स्तरीय अंतर जोन सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-17 में चैनपुर एवं रायडीह प्रखंड के विजेता बनाम बसिया एवं कामडारा प्रखंड के विजेता टीम के बीच मैच होना था. लेकिन बसिया व कामडारा प्रखंड के विजेता टीम के नहीं आने पर जय किसान उच्च विद्यालय मांझाटोली को वाक ओवर देकर विजेता घोषित किया गया. इसी तरह अंडर-17 में सेमीफाइनल का मैच जय किसान उच्च विद्यालय मांझाटोली बनाम डुमरी एवं जारी प्रखंड के विजेता टीम के साथ खेला जाना था. लेकिन डुमरी व जारी के टीम के नहीं आने पर मांझाटोली को वाक ओवर देते हुए फाइनल में प्रवेश करा दिया गया. वहीं अंडर-14 में चैनपुर व रायडीह प्रखंड के विजेता बनाम बसिया व कामडारा प्रखंड के विजेता टीम के बीच मैच खेला गया. जिसमें चैनपुर चार गोल से विजेता बना. सेमीफाइनल के मैच में बरवे उच्च विद्यालय चैनपुर ने टांगरडीह की टीम को पांच गोल से पराजित किया. मैच में प्रदीप राम, रोबर्ट टोप्पो, प्रमोद कुमार साहू ने रेफरी की भूमिका निभायी. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी सुशील कुमार, शिव कुमार सिंह, कार्तिक उरांव, नीलम बिलुंग सहित कई लोग उपस्थित थे.
अंडर-17 में मांझाटोली तथा अंडर-14 में चैनपुर की टीम विजयी
प्रतिनिधि, गुमलाजिला स्तरीय अंतर जोन सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-17 में चैनपुर एवं रायडीह प्रखंड के विजेता बनाम बसिया एवं कामडारा प्रखंड के विजेता टीम के बीच मैच होना था. लेकिन बसिया व कामडारा प्रखंड के विजेता टीम के नहीं आने पर जय किसान उच्च विद्यालय मांझाटोली को वाक ओवर देकर […]
