पोषण माह सह स्वच्छता पखवारा का शुभारंभ

प्रभात फेरी व साइकिल रैली निकाली, निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता भी हुई गुमला : राजकीयकृत मवि कांसीर में पोषण माह व स्वच्छता पखवारा कार्यक्रम की औपचारिक रूप से शुरुआत की गयी. पोषण माह कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी व साइकिल रैली से हुई. कार्यक्रम के तहत निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंधन […]

प्रभात फेरी व साइकिल रैली निकाली, निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता भी हुई

गुमला : राजकीयकृत मवि कांसीर में पोषण माह व स्वच्छता पखवारा कार्यक्रम की औपचारिक रूप से शुरुआत की गयी. पोषण माह कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी व साइकिल रैली से हुई. कार्यक्रम के तहत निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
निबंधन में प्रथम होलिका कुमारी, द्वितीय नीलिमा कुमारी व तृतीय रेखा कुमारी ने प्राप्त किया. वहीं चित्रांकन में प्रथम जीवन केरकेट्टा, द्वितीय इंद्रजीत सिंह व तृतीय सुरेंद्र मुंडा ने प्राप्त किया. विजयी प्रतिभागियों को एचएम नवीनचंद्र झा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. एचएम ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता में नये कीर्तिमान स्थापित करना है.
हम सभी अपने परिश्रम से विद्यालय में स्वच्छता संबंधी सभी सुविधाओं को अपग्रेड करते हुए इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. मौके पर कोर्नेलियुस मिंज, पतरस लकड़ा, शिल्पी कुजूर, असीमा कुजूर, मोहन सिंह, राम सकल सिंह, प्रशांति खातून, रामजीत मुंडा, सिरमैत देवी, धनमती देवी, कमला देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >