गुमला : चोर समझ विक्षिप्त को बांध कर पीटा

भरनो (गुमला) : भरनो प्रखंड के बरंदा गांव में चोर समझकर मानसिक रूप से बीमार युवक को ग्रामीणों ने रात भर पोल में बांध कर बेरहमी से पीटा. इसके बाद सोमवार की सुबह गांव पहुंची पुलिस को सौंप दिया. उसे भरनो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि अर्द्धविक्षिप्त […]

भरनो (गुमला) : भरनो प्रखंड के बरंदा गांव में चोर समझकर मानसिक रूप से बीमार युवक को ग्रामीणों ने रात भर पोल में बांध कर बेरहमी से पीटा. इसके बाद सोमवार की सुबह गांव पहुंची पुलिस को सौंप दिया. उसे भरनो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि अर्द्धविक्षिप्त युवक का नाम राजू नायक (35) है. वह जमशेदपुर के जवाहर नगर, रोड नंबर चार का रहनेवाला है. घर में उसकी पत्नी और बेटा-बेटी भी हैं. वह पहले मजदूरी कर जीवन यापन करता था. चार माह पहले वह मानसिक रूप से बीमार पड़ गया. इसके बाद वह घर से निकल पड़ा. रविवार की रात राजू भटकता हुआ बरंदा गांव पहुंच गया था. राजू ने पुलिस से घर भेजवाने की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >