मछली विक्रेता से 20 हजार रुपये और मोबाइल की लूट

घाघरा : मछली विक्रेता गुमला निवासी साजिद खान उर्फ छोटू से अपराधियों ने हथियार के बल पर 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिये. बताया गया कि साजिद घाघरा के साप्ताहिक हाट में मछली बेचने का कार्य करता है. सोमवार को भी वह हाट में मछली बेच रहा था. इसी बीच तीन लोग हथियार लेकर […]

घाघरा : मछली विक्रेता गुमला निवासी साजिद खान उर्फ छोटू से अपराधियों ने हथियार के बल पर 20 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिये. बताया गया कि साजिद घाघरा के साप्ताहिक हाट में मछली बेचने का कार्य करता है.

सोमवार को भी वह हाट में मछली बेच रहा था. इसी बीच तीन लोग हथियार लेकर आये और साजिद उर्फ छोटू की कनपटी पर हथियार सटा कर 20 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन लूट कर चलते बने. पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है. इस कारण समाचार लिखे जाने तक साजिद ने थाने में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >