जगरनाथ, गुमला
रांची में खेले गये सुब्रतो मुखर्जी प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के बालक और बालिका दोनों वर्ग में गुमला ने रांची को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. अंडर-17 बालिका वर्ग में संत पात्रिक हाई स्कूल गुमला की टीम ने रांची को 1-0 से हराया. विजेता टीम की ओर से जीवंती तिग्गा ने गोल किया.
वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग में बारवे हाई स्कूल चैनपुर ने रांची को 2-1 गोल से हराया. विजेता टीम की ओर से दीपक हेमरोम व शाहिल हांसदा ने गोल किया. संत पात्रिक स्कूल गुमला के एचएम फादर रामू विंसेंट मिंज ने बताया कि बालक व बालिका वर्ग की दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गुमला जिला को जीत दिलायी है.
