गुमला में बासी भोजन खाकर 11 छात्राएं बीमार

कौशल विकास के तहत सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग ले रहीं छात्राएं गुमला : बासी खाना खाने से शहर के शांति नगर में संचालित विजनरी नॉलेज एंड मैनेजमेंट सोसायटी में कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रही 11 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गयी है. सभी को उल्टी व दस्त होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया […]

कौशल विकास के तहत सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग ले रहीं छात्राएं

गुमला : बासी खाना खाने से शहर के शांति नगर में संचालित विजनरी नॉलेज एंड मैनेजमेंट सोसायटी में कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रही 11 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गयी है. सभी को उल्टी व दस्त होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉ अजय भगत के अनुसार, इलाज के बाद सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं. छात्राओं को अनुसार, रात का बचा हुआ बासी भोजन उन्हें सुबह में नाश्ते में दिया गया. इस कारण उनकी तबीयत खराब हो गयी.
छात्राओं ने बताया कि उन्हें नाश्ते में कुछ नहीं मिलता. नाश्ते के नाम पर दिन का भोजन मिलता है. इसके बाद सीधे रात में खाना मिलता है. छात्राएं संस्था में सिलाई, कढ़ाई व अन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है. फूड प्वाइजनिंग की शिकार छात्राओं में स्वाति कुमारी, सोनिया कुमारी, जया कुमारी, चंद्रमुनी कुमारी, सपना कुमारी, सीमा कुमारी, सुमंती, सीमा कुमारी, व सुमित्रा कुमारी है.
जिम्मेवारी लेने को कोई तैयार नहीं : अस्पताल में छात्राओं को लानेवाले विजनरी नॉलेज एंड मैनेजमेंट सोसाइटी के शिक्षकों से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार किया. उन्होंने कहा कि आप ऑफिस में जाकर पूछताछ करें. हमें ऊपर के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से मना किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >