गुमला की फूल कुमारी है हिमाचल की सड़कों पर

गुमला : गुमला की फूल कुमारी इन दिनों हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर भटक रही है. शुक्रवार की दोपहर में बंजार जिला के घियागी गांव में देखा गया. वह एक बंद दुकान के सामने बैठी कुछ खा रही थी. उसकी स्थिति विक्षिप्त जैसी थी. जालंधर (पंजाब) के लेखक अजीत सिंह ने उसकी दुर्दशा पर एक […]

गुमला : गुमला की फूल कुमारी इन दिनों हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर भटक रही है. शुक्रवार की दोपहर में बंजार जिला के घियागी गांव में देखा गया. वह एक बंद दुकान के सामने बैठी कुछ खा रही थी. उसकी स्थिति विक्षिप्त जैसी थी. जालंधर (पंजाब) के लेखक अजीत सिंह ने उसकी दुर्दशा पर एक फोटो वायरल किया है.

अजीत ने बताया कि दो माह से फूल कुमारी हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर भटक रही है. जहां उसे खाना मिलता है, वहीं रूक जाती है. अभी वह घियागी गांव में है. वह कटे-फटे व पुराने कपड़े पहनी हुई है. जब वह एक दुकान के सामने बैठी हुई थी, तभी मैंने उसे देखा. उसकी स्थिति देखने के बाद मैंने बात की. उसने बताया कि नाम फूल कुमारी है और गुमला की रहनेवाली है. उम्र करीब 30 साल है.

उसके पिता रांची में रिक्शा चलाते हैं. जबकि पति शिक्षक हैं और गुमला के किसी स्कूल में पढ़ाते हैं. अजीत ने बताया कि संभवत: मानव तस्कर फूल कुमारी को हिमाचल प्रदेश लेकर आये हैं. लेकिन जब पता चला कि फूल कुमारी की दिमागी हालात ठीक नहीं है, तो उसे सड़कों पर भटकने के लिए छोड़ दिया. मैंने झारखंड के कुछ दोस्तों को फोटो भेज कर फूल कुमारी के गांव और परिवार की तलाश करने को कहा है.

पांच माह पहले गुमला में थी : हिमाचल प्रदेश से फूल कुमारी का फोटो मिलने के बाद प्रभात खबर द्वारा गुमला में उसके परिवार व घर की तलाश की गयी. पता चला कि फूल कुमारी पांच माह पहले तक गुमला की सड़कों पर भटक रही थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अक्सर शहर के मेन रोड के एक दुकान व लोहरदगा रोड में एक बंद पड़े होटल के सामने आश्रय लेती थी. इधर, पांच माह से गायब है. वह सादरी व हिंदी बहुत अच्छी से जानती है.

वहीं, सीडब्ल्यूसी के सदस्य संजय कुमार भगत ने कहा कि फूल कुमारी की उम्र अधिक है. इसलिए इस केस को सीडब्ल्यूसी में दर्ज नहीं किया जा सकता. लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि मानव तस्कर उसे हिमाचल ले गये होंगे. इसके बाद वह भटक गयी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >