गुमला: मजदूरों से भरी गाड़ी पेड़ से टकरायी, एक की मौत, कई घायल, नाबालिग भी थे गाड़ी में
Copied link
दुर्जय पासवान गुमला : झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित टोटांबी गांव के समीप मंगलवार की सुबह छह बजे मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में एक मजदूर पातागाई निवासी प्रकाश गोप (25 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये. इस […]
दुर्जय पासवान
गुमला : झारखंड के गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित टोटांबी गांव के समीप मंगलवार की सुबह छह बजे मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में एक मजदूर पातागाई निवासी प्रकाश गोप (25 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये.
इस हादसे में घायल कई मजदूर नाबालिग हैं जिनका गुमला व घाघरा अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार सभी मजदूर बसिया प्रखंड में एक भवन की ढलाई करने सोमवार को गये हुए थे. मंगलवार की सुबह को सभी लौट रहे थे. तभी गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. गाड़ी में 20 मजदूरों के सवार होने की सूचना है.
घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.