जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये बरामद

जुआ स्थल से जब्त की गयी ताश के 16 पैकेट व एक सफेद रंग की बोलेरो

गुमला. गुमला पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुमला थाना से 12 किमी दूर भरदा स्कूल के पास शीशम साहू के नवनिर्मित पक्के मकान से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही जुआ स्थल से दो लाख, 10 हजार, 360 रुपये बरामद की है. वहीं ताश के 16 पैकेट व एक सफेद रंग का बोलेरो गाड़ी भी जुआ स्थल से जब्त की गयी है. गुमला पुलिस को सूचना मिली थी कि भरदा स्कूल के समीप एक घर में हर दिन लाखों रुपये का जुआ होता है. इसके बाद गुमला एसपी हरिश बिन जमां के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस ने शनिवार को करीब 12.45 बजे गांव पहुंच कर जुआ स्थल की घेराबंदी कर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 13 जुआरियों को पकड़ा. पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली, सअनि दाखिन बेसरा, हवलदार नामजन समद, आरक्षी समीर अंसारी, आरक्षी सुदीप टोप्पो व पुलिस बल के जवान शामिल थे. गिरफ्तार जुआरी : सहिंद्र साहू (40 वर्ष), राजन साहू (19 वर्ष), दोनों ग्राम पोढ़ा नागफेनी, कंचन उरांव (39 वर्ष), करौंदा, शीशम साहू (30 वर्ष), भरदा, रमेश महली (35 वर्ष), हेसागुटू कलहुटोली, फुलवीर भगत (50 वर्ष), कुलकोपी, असनी साहू (26 वर्ष), पुसो, पंकज महतो (24 वर्ष), पुसो, तबरेज अंसारी (23 वर्ष), पुसो, ब्रजेश साहू (28 वर्ष), भरदा, रविकांत भगत (42 वर्ष), छारदा, आफताब अंसारी (26 वर्ष), सिसई नयी बस्ती, किरानी साहू (34 वर्ष), खोरा गांव निवासी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >