करंट लगने से महिला की मौत

सिसई : थाना क्षेत्र के ललवा गांव निवासी सुनीता देवी (38) की मौत करंट लगने से हो गयी. घटना बुधवार की है. घटना के संबंध में मृतका के चाचा लक्ष्मी नारायण यादव ने बताया कि सुनीता अपने मायके अपने पिता को देखने के लिए आयी थी. बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे पानी भरने के […]

सिसई : थाना क्षेत्र के ललवा गांव निवासी सुनीता देवी (38) की मौत करंट लगने से हो गयी. घटना बुधवार की है. घटना के संबंध में मृतका के चाचा लक्ष्मी नारायण यादव ने बताया कि सुनीता अपने मायके अपने पिता को देखने के लिए आयी थी. बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे पानी भरने के लिए कुआं पर गयी थी. लौटने के क्रम में घर के समीप टूट कर गिरे धारा प्रवाहित तार के संपर्क में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >