भाईचारगी के साथ मनायें त्योहार

धुरकी : धुरकी थाना परिसर मे ईद को लेकर प्रखंड प्रमुख विनोद कोरवा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई अफवाह की […]

धुरकी : धुरकी थाना परिसर मे ईद को लेकर प्रखंड प्रमुख विनोद कोरवा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई अफवाह की सूचना मिलने पर तुरंत उन्हें खबर करे़.

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसे छोड़ा नहीं जायेगा़ उन्होंने कहा कि त्योहार सही से मनाने के लिये पुलिस सक्रियता से काम कर रही है. इस अवसर पर सगमा जिप सदस्य नंदगोपाल यादव, मुखिया लक्ष्मण प्रसाद यादव, नसंमो के अखिलेश यादव, सदाकत अली, मोबीन अंसारी, इस्राइल खान, कुदुस अंसारी, अजय जायसवाल, उदय साव, रामस्वरूप साव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >