गुमला : करंट लगने से युवक की मौत

गुमला : सदर थाना क्षेत्र के खड़ियापाड़ा निवासी प्रकाश बाड़ा (25) की मौत करंट लगने से हो गयी. घटना रविवार की रात की है. हालांकि करंट लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में प्रकाश के भाई प्यारा […]

गुम��ा : सदर थाना क्षेत्र के खड़ियापाड़ा निवासी प्रकाश बाड़ा (25) की मौत करंट लगने से हो गयी. घटना रविवार की रात की है. हालांकि करंट लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के संबंध में प्रकाश के भाई प्यारा बाड़ा ने बताया कि रविवार की रात आइपीएल मैच देखने के बाद गर्मी लगने के कारण मेरा भाई अपने घर की छत पर चढ़ा था. वहीं छत में ही घर का बिजली का तार टूट कर गिरा था. अंधेरा होने के कारण वह तार को देख नहीं पाया, जिसकी चपेट में अा गया.

आनन-फानन में अस्पताल ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. प्रकाश बाड़ा इंटर की परीक्षा में शामिल हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >