पुल निर्माण में लगे मजदूरों के साथ मारपीट, मोबाइल लूटे

रायडीह(गुमला) : रायडीह थाना क्षेत्र के केराडीह शंख नदी में पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मंगलवार की रात 11 बजे सात से आठ की संख्या में आये अपराधियों ने मारपीट की. मारपीट करने के बाद मोबाइल लूट कर फरार हो गये. साथ ही पुल निर्माण कार्य को बंद करने की धमकी दी. […]

रायडीह(गुमला) : रायडीह थाना क्षेत्र के केराडीह शंख नदी में पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मंगलवार की रात 11 बजे सात से आठ की संख्या में आये अपराधियों ने मारपीट की. मारपीट करने के बाद मोबाइल लूट कर फरार हो गये. साथ ही पुल निर्माण कार्य को बंद करने की धमकी दी. इस संबंध में आरएम कंस्ट्रक्शन के साइड इंचार्ज छोटू लोहरा ने बताया कि रात करीब 11 बजे जब 20 मजदूर सो रहे थे, तभी अपराधियों ने लाठी-डंडा से मार कर हमें उठाया.

कनपट्टी में हथियार सटा कर उमेश कुमार, पदण साहू, गणेश करमाली, धनेश्वर मुंडा, दिनेश्वर भगत, झलु मुंडा व सुधीर मुंडा का मोबाइल लूट लिया. आरएम कंस्ट्रक्शन के मालिक राधा मोहन साहू का मोबाइल नंबर मांगा. डर से नंबर दे दिया. इसके बाद अपराधियों ने काम बंद करने की धमकी दी. पुलिस को सूचना मिलने पर थानेदार रवींद्र शर्मा ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इस संबंध में थानेदार ने कहा कि यह घटना किसी शरारती तत्वों का लग रहा है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >