भक्षक बन गयी है भाजपा सरकार : प्रदीप बलमुचू

पालकोट : पालकोट प्रखंड के गोबर सिल्ली चट्टान के काजू बगान में बुधवार को कांग्रेस पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि भाजपा सरकार हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. रघुवर सरकार भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन कर अपने अधिकार में […]

पालकोट : पालकोट प्रखंड के गोबर सिल्ली चट्टान के काजू बगान में बुधवार को कांग्रेस पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि भाजपा सरकार हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. रघुवर सरकार भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन कर अपने अधिकार में सारी जमीन ले ली है. जमीन पर से हमारा हक छिन गया है. भाजपा सरकार रक्षक नहीं, भक्षक बन गयी है.

नौजवानों को नौकरी देने के नाम पर गुमराह कर रही है. बाहरी लोगों को नौकरी दे रही है. स्थानीय नीति की धज्जियां उड़ा रही है. वरीय उपाध्यक्ष सह मनोहरपुर विधानसभा प्रभारी रमेश कुमार चीनी ने कहा कि हमें पार्टी को और मजबूत करना है, ताकि आने वाले चुनाव में हम भाजपा को उखाड़ फेकें.

पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने कहा कि भाजपा सरकार सीधे साधे तौर पर संवैधानिक अधिकार को लूट रही है. जिलाध्यक्ष रोशन बारवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नीति, सिद्धांतो को बूथ स्तर से गांव-गांव तक पहुंचायें. मौके पर झापा के प्रखंड अध्यक्ष विजय ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये. कांग्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों ने माला पहना कर उनका स्वागत किया. मौके पर सोनु एक्का, अनूप केसरी, अजय शाहदेव, अमृता भगत, जोनसन मिंज, जिप सदस्य प्रदीप सोरेंग, मो मुख्तार, मो इम्तियाज, संतोष गुप्ता, बसंत गुप्ता, सत्य नारायण केसरी, संजय नागरची, मनोज मिश्र, किशोरी केसरी, विनय लकड़ा, चिरस लकड़ा, मदन मोहन शर्मा, पतरस होरो, नमिता बा, महताब आलम, रणधीर रंजन, रैमन बा, एसतेला तिर्की, शक्ति मिंज, माग्रेट लकड़ा, मो रिजवान खान, राधेश्याम ग्वाला, इगनेशिया लकड़ा सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >