दहेज की खातिर गुमला की बेटी रांची में प्रताड़ित

गुमला : रांची के डोरंडा निवासी नेहा निगार उर्फ नेहा नाज (वर्तमान में आजाद बस्ती गुमला निवासी) ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए गुमला कोर्ट में केस किया है. दर्ज केस में उसने अपने पति मोहम्मद अजहर सिद्दीकी, ससुर मोहम्मद इम्तियाज सिद्दीकी, सास नाहीदा आलिया, ननद कनिज फातिमा (सभी डोरंडा […]

गुमला : रांची के डोरंडा निवासी नेहा निगार उर्फ नेहा नाज (वर्तमान में आजाद बस्ती गुमला निवासी) ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए गुमला कोर्ट में केस किया है. दर्ज केस में उसने अपने पति मोहम्मद अजहर सिद्दीकी, ससुर मोहम्मद इम्तियाज सिद्दीकी, सास नाहीदा आलिया, ननद कनिज फातिमा (सभी डोरंडा थाना निवासी) को आरोपी बनाया है.
दर्ज केस में नेहा ने कहा है कि 17 मार्च 2016 को मोहम्मद अजहर के साथ उसका निकाह हुआ था. निकाह के समय मोहम्मद अजहर को एक लाख रुपया उपहार स्वरूप व घरेलू समान दिया गया था. निकाह के बाद तीन-चार माह तक सब ठीक ठाक रहा. उसके बाद ससुराल वाले दो लाख रुपया दहेज की मांग करने लगे.
इस पर नेहा ने अपने पिता से दो लाख रुपये की मांग की, परंतु उसके पिता रुपया देने में असमर्थ थे. रुपये नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने नेहा को यातना देना शुरू कर दिया. पीड़िता को अलग कमरे में रखने लगे. खाना-पीना में भी कटौती करने लगे.
रुपये की मांग को लेकर दिसंबर 2017 में पति द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी. उसी वक्त सास, ससुर व ननद वहां पहुंच गयी. गाली गलौज देते हुए कहा कि जबतक ये पैसा लेकर नहीं आयेगी, तब तक उसे घर से निकाल दो. इसके बाद पीड़िता को घर से निकाल दिया गया. किसी प्रकार वह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी.
नेहा के घर वालों के काफी समझाने के बाद भी ससुराल वाले नहीं माने. तब बाद गुमला थाना में आवेदन दिया गया, जहां दोनों पक्षों को बुला कर समझौता कराया गया. समझौता के बाद ससुराल वाले नेहा को अपने साथ रांची ले गये, लेकिन इसके 15 दिन बाद पति व ससुर ने थाना में आवेदन देने की बात को लेकर प्रताड़ित करने लगे.
13 मई 2018 की रात्रि उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की. शोर सुन कर आसपास के लोगों को जुटता देख ससुराल वाले हट गये. धमकी दी कि दो लाख रुपये लाने पर ही तुम्हे रखेंगे. इसके बाद नेहा 14 मई को गुमला आ गयी. जिसके बाद गुमला थाना में फिर आवेदन दिया गया. जिस पर ससुराल वालों को नोटिस भेजा गया है, परंतु ससुराल वाले उपस्थित नहीं हुए. तब नेहा ने कोर्ट में केस किया है. इस संबंध में नेहा नाज ने न्याय की गुहार गुमला कोर्ट में लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >