प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच है प्रतियोगिता

गुमला : गुमला में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज गुरुवार से हो गया है. पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन गुमला के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग एवं अंडर-17 के बालक-बालिका वर्ग की गिरिडीह, लोहरदगा, बोकारो, सराईकेला खरसावां, रांची, […]

गुमला : गुमला में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज गुरुवार से हो गया है. पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन गुमला के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग एवं अंडर-17 के बालक-बालिका वर्ग की गिरिडीह, लोहरदगा, बोकारो, सराईकेला खरसावां, रांची, दुमका, देवघर, गुमला व लातेहार जिला सहित राज्य भर की 21 टीमें शामिल हो रही हैं.
सभी आयु वर्ग के मैच शहर के तीन अलग-अलग खेल मैदान में खेले जा रहे हैं. अंडर-17 बालक वर्ग का मैच पीएइ स्टेडियम, अंडर-14 बालक वर्ग का मैच संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय खेल मैदान एवं अंडर-17 आयु वर्ग की बालिका वर्ग का मैच संत पात्रिक उच्च विद्यालय खेल मैदान में हो रहा है. प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह पीएइ स्टेडियम गुमला में हुआ, जहां मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद समीर उरांव, उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उपाध्यक्ष केडी सिंह, नप अध्यक्ष दीपनारायण उरांव व उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम अख्तर ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.
मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता एक ऐसी प्रतियोगिता है, जो गांव के खिलाड़ियों को जिला एवं राज्य से लेकर राष्ट्र स्तर तक पहचान बनाने का अवसर देती है. यह प्रतियोगिता वर्षों से चली आ रही है. खेल के क्षेत्र में रूचि रखने और खेल को ही लक्ष्य बना कर चलने वाले खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अच्छा प्लेटफार्म है.
सभी आयु वर्ग के मैच शहर के तीन अलग-अलग खेल मैदान में खेले जा रहे हैं
सफलता पाना है तो जुनून के साथ आगे बढ़े : उपायुक्त
उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि खेल सिर्फ एक खेल न होकर जीवन का अभिन्न अंग बन गया है. गुमला की धरती में कई ऐसे खिलाड़ियों ने जन्म लिया है, जिन्होंने अपने खेल की बदौलत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है. हाल के दिनों में ही गुमला के खिलाड़ियों ने कई मेडल जीते हैं. सफलता प्राप्त करना है, तो जुनून के साथ आगे बढ़ें. उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन दे रही है. खिलाड़ियों के लिए ही राज्य में कई ट्रेनिंग सेंटर बनाये गये हैं.
पहले मैच में गुमला छह गोल से जीता
उद्घाटन सत्र का पहला मैच अंडर-17 बालक वर्ग में गुमला बनाम लातेहार जिला के बीच खेला गया, जिसमें गुमला की टीम ने एकतरफा मुकाबले में लातेहार की टीम को 6-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. इस अवसर पर मंच का संचालन शिक्षक मोहम्मद जलील ने किया. मौके पर उपविकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, एलआरडीसी अंजना दास, सदर एसडीओ मेनका, प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी अजय कुमार तिर्की, डीटीओ जमाले राजा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनबीर लकड़ा, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, मोहम्मद जलील, रिजवान अली, फ्रांसिस जेवियर एक्का, कृष्णा उरांव, कार्तिक उरांव, बिबियानी कोंगाड़ी, प्रदीप राम, प्रेमा कुमारी, भगवान चंद्र दीक्षित, प्रभात रंजन तिवारी, सुनील कुमार, शिव शंकर, सदय प्रताप, रामू तिर्की, संजय कुमार सिंह, अनिता बेक, बंधन उरांव, अजय सुभाष, बीरबल लोहरा, रायमुनी कुमारी, जीतेंद्र कच्छप, इरेनियुस केरकेटटा, कार्तिक उरांव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >