Gumla News : पेट्रोल भराने के विवाद में दो परिवारों में मारपीट, पंचायत समिति सदस्य समेत 12 घायल

गुमला जिले के तेलगांव में होली के दिन पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए विवाद में दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें पंचायत समिति सदस्य समेत 12 लोग घायल हो गये.

गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिले (Gumla District) में पेट्रोल भराने के विवाद में दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई. इसमें पंचायत समिति सदस्य समेत 12 लोग घायल हो गए. मामला होली के दिन यानी मंगलवार (26 मार्च) का है. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

मामूली विवाद में दो परिवारों के बीच जमकर हुई मारपीट

पुलिस ने बताया कि गुमला शहर (Gumla City) से सटे तेलगांव में होली पर्व के दिन मंगलवार को दोपहर में दो परिवारों के बीच मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई. इस मारपीट की घटना में कम से कम 12 लोग घायल हो गये. घायलों में पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी, उनके पति प्रदीप साहू व परिजन बनु साहू, कार्तिक गोप, प्रभु साहू, राजेश साहू शामिल हैं.

दूसरे पक्ष के ये लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में भी हुआ विवाद

वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों में परमानंद साहू, लक्ष्मण साहू, भरत साहू, रामा साहू, चतुर्गुण साहू व बालो देवी घायल हैं. घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला (Sadar Hospital Gumla) पहुंचाया गया. यहां दोनों परिवारों के बीच फिर से विवाद बढ़ गया. गुमला सदर अस्पताल में भी दोनों परिवारों के बीच कहा-सुनी व झड़प हुई.

Gumla: पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर विवाद को सुलझाया

अस्पताल परिसर में दो परिवारों के बीच हो रहे विवाद की सूचना किसी ने गुमला पुलिस (Gumla Police) को दी. इसके बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया. जानकारी के अनुसार, परमानंद साहू गांव के किराना दुकान में पेट्रोल लेने गया था. तभी किसी बात को लेकर राजेश साहू के साथ उसका विवाद हो गया.

Also Read : गुमला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 1 की मौत, सड़क जाम कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प

फोन करके राजेश ने अपने भाई को बुलाया और शुरू हुई मारपीट

इसके बाद राजेश ने अपने भाई को फोन किया और उसे बताया कि किराना दुकान में पेट्रोल लेने के दौरान किसी से उसका झगड़ा हो गया है. राजेश का भाई वहां पहुंचा और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी.

पंचायत समिति सदस्य के घर पहुंचकर जमकर की मारपीट

इसके बाद लक्ष्मण साहू, भरत साहू, रामा साहू, चतुर्गुण साहू व बालो देवी समूह बनाकर राजेश साहू के घर पहुंचे और पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी, उसके पति प्रदीप साहू व परिजन बनु साहू, कार्तिक गोप, प्रभु साहू, परमानंद साहू के साथ जमकर मारपीट की. वहीं, प्रदीप साहू के कान को किसी ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Also Read : गुमला में अफवाह से फिर बिगड़ा माहौल, फोरी गांव में दो समुदाय के युवकों में मारपीट, पुलिस कर रही कैंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >