कुप्रथा के खात्मे के लिए जागरूकता जरूरी : बीडीओ

कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड सभागार में डायन प्रथा एक अभिशाप विषय पर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं. मौके पर बीडीओ अजय भगत ने कहा कि डायन प्रथा एक अभिशाप है. इस अभिशाप से हमें मुक्ति पाने की आवश्यकता है. इसके लिए जागरूकता […]

कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड सभागार में डायन प्रथा एक अभिशाप विषय पर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं. मौके पर बीडीओ अजय भगत ने कहा कि डायन प्रथा एक अभिशाप है. इस अभिशाप से हमें मुक्ति पाने की आवश्यकता है. इसके लिए जागरूकता जरूरी है.
इसके लिए आप सभी महिलाओं की भूमिका आवश्यक है. आप ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करें. सीओ प्रताप मिंज ने कहा कि जब तक ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जागरूक नहीं होंगी, डायन प्रथा को खत्म नहीं किया जा सकता है. सभी को मिल कर इस प्रथा को खत्म करने के लिए एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है. मौके पर जेएसएलपीएस राज्य स्तरीय पदाधिकारी के अलावा डॉ विशाल कुमार, हृदयनाथ पर पांडेय समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >