अनुपस्थित रहनेवाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा

बसिया : प्रखंड कार्यालय सभागार में बीससूत्री समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीससूत्री अध्यक्ष अरुण मिश्र ने की. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. शिक्षा विभाग द्वारा पारा शिक्षकों के मानदेय में निर्धारित राशि से अधिक निर्गत करने के मामले पर अध्यक्ष ने बीपीओ को फटकार लगायी. बसिया पंचायत में […]

बसिया : प्रखंड कार्यालय सभागार में बीससूत्री समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीससूत्री अध्यक्ष अरुण मिश्र ने की. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. शिक्षा विभाग द्वारा पारा शिक्षकों के मानदेय में निर्धारित राशि से अधिक निर्गत करने के मामले पर अध्यक्ष ने बीपीओ को फटकार लगायी. बसिया पंचायत में शिशु मंदिर जाने वाले पथ पर 14 वें वित्त आयोग की राशि से बने पीसीसी पथ में अनियमितता बरते जाने पर उसकी जांच के लिए बीडीओ को जांच कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया.
साथ ही जांच रिपोर्ट आने के बाद अनियमितता में शामिल व्यक्तियों पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया. वहीं सभी पंचायतों में 14वें वित्त आयोग द्वारा किये जा रहे कार्यों में भारी अनियमितता बरते जाने पर सभी सहायक व कनीय अभियंता को इसमें सुधार करने के लिए फटकार लगायी. स्वच्छ भारत अभियान के तहत बन रहे शौचालय निर्माण में भी अनियमितता बरतने वाले पंचायत प्रभारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश बीडीओ को दिया. बैठक में अनुपस्थित विभागों के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी. मौके पर बीडीओ विजय नाथ मिश्र, प्रमुख विनोद भगत, उप प्रमुख शिवराज साहू, डॉ पूजा कुमारी, थानेदार अशोक कुमार नीरज कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >