गुमला : विवाहिता को बंधक बनाकर किया रेप, वीडियो बनाकर ससुराल वालों को दिखाया

गुमला की विवाहिता महिला को रांची में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के बाद आपत्ति जनक वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है. दो महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा गया. महिला के साथ उसकी एक साल की बच्ची भी बंधक थी. महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके परिवार को भी दिखा दिया गया. इसके […]

गुमला की विवाहिता महिला को रांची में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के बाद आपत्ति जनक वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है. दो महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा गया. महिला के साथ उसकी एक साल की बच्ची भी बंधक थी. महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके परिवार को भी दिखा दिया गया. इसके बाद ससुराल वालों ने महिला को उसके बच्चे के साथ घर से निकाल दिया है. इस संबंध में पीड़िता ने दुष्कर्म व वीडियो बनाने के आरोपी अमित कुमार के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गुमला की अदालत में केस की. कोर्ट के आदेश पर गुमला थाना में केस दर्ज कर ली गयी है.

गुमला थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी बिहार राज्य के बेगूसराय का रहने वाला है. वर्तमान में गुमला शहर में रहकर ठेकेदारी का काम कराता है. पीड़िता ने दर्ज केस में कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म होने के बाद आरोपी द्वारा बनाया गया वीडियो उसके ससुराल वालों को दिखा दिया गया. जिस कारण ससुराल वालों ने पीड़िता को घर से निकाल दिया है. फिलहाल पीड़िता अपने मायके में रह रही है.

पीड़िता ने केस दर्ज की है. जिसमें कहा है घटना छह अक्तूबर 2017 की है. घटना के दिन पीड़िता अपने दुकान में थी. दुकान में ही एक साल की बेटी थी. तभी आरोपी अमित कुमार अपने मारूति गाड़ी में आया. वह पीड़िता की बेटी को उठा लिया और गाड़ी में ले गया. इसके बाद महिला को धमकी दिया कि तुम भी गाड़ी में बैठो. डर से महिला भी गाड़ी में बैठ गयी. इसके बाद आरोपी दोनों मां बेटी को रांची में ले गया. जहां एक घर में रखा और कमरे में बंद कर दिया. जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.
इसके बाद वीडियो बनाया. विरोध करने पर मार पीट किया. यहां तक कि एक साल की बेटी को भी मारने की धमकी दिया. दो महीने तक रांची में बंधक बनाकर रखा. इसके बाद 15 दिसंबर 2017 को गुमला में सिसई रोड तालाब के पास छोड़कर भाग गया और वीडियो को उसके परिवार वालों को दिखा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >