पिकअप समेत 11 मवेशी व स्कॉट कर रही कार जब्त

पुलिस को देख तस्कर गाड़ी खड़ी कर भाग निकले

रायडीह

. पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह थाना से महज पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित भलमंडा गांव से एक पिकअप वाहन (जेएच01एफबी-2803) समेत उस पर लदे 11 पशुओं को जब्त किया. वहीं पिकअप वाहन को स्कॉट कर रहे एक कार (जेएच01सीए-6483) को भी जब्त किया है. थानेदार कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में पशुओं को लादकर छत्तीसगढ़ से गुमला के बूचड़ खाना ले जाया जा रहा है. जिसका स्कॉट एक कार से किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने सिलम घाटी के समीप वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान अहले सुबह एक कार आती दिखी. पुलिस को देख कार चालक कार घुमा कर पीछे भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया, तो भलमंडा के समीप कार व पिकअप खड़े मिले. दोनों वाहन के चालक फरार थे. जांच करने पर पिकअप वाहन में 11 पशु लदे मिले. जिसमें एक पशु मृत था. दोनों वाहनों व पशुओं को जब्त कर थाना लाया गया. जहां चालक व दोनों वाहन के मालिक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं पशुओं को ग्रामीणों के बीच जिम्मेनामा पर बांट दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >