गुमला : खटंगा के 350 वर्ष पुराने शिव मंदिर से मूर्ति चोरी

गुमला : आंजनधाम जाने के मार्ग पर स्थित छोटा खटंगा गांव के प्राचीन शिव मंदिर से गुरुवार की रात को शरारती तत्वों ने शिवलिंग, दानपेटी व मंदिर के कई सामग्री गायब कर दिया है. मंदिर के बाहर स्थित शिवलिंग व मंदिर के अंदर के प्रतिमाओं को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया गया है. यह मंदिर […]

गुमला : आंजनधाम जाने के मार्ग पर स्थित छोटा खटंगा गांव के प्राचीन शिव मंदिर से गुरुवार की रात को शरारती तत्वों ने शिवलिंग, दानपेटी व मंदिर के कई सामग्री गायब कर दिया है. मंदिर के बाहर स्थित शिवलिंग व मंदिर के अंदर के प्रतिमाओं को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया गया है. यह मंदिर 350 वर्ष पुराना है और श्रीनाथ तिवारी ने बनाया था. प्राचीन मंदिर के बगल में नया महावीर मंदिर बना है. उसे भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया है.

शरारती तत्वों ने मंदिर में एक बोरा नमक भी रख दिया है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है. वहीं इस घटना के पीछे किन लोगों का हाथ है. उसका पता कर रही है. थाना प्रभारी राकेश कुमार व एसआई तीर्थनाथ तिवारी गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >