गुमला : 24 घंटे के अंदर अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की हत्या, पुलिस परेशान

गुमला थाना में एलआईसी एजेंट ने करम बासी में नाच रहे युवक को गोली मारकर हत्या की. ग्रामीणों ने एजेंट को पीटकर मार डाला. दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिले में 24 घंटे के अंदर चार लोगों की हत्या हुई है. गुमला सदर थाना में दो युवक, चैनपुर में वृद्ध व रायडीह में नाबालिक लड़की की […]

गुमला थाना में एलआईसी एजेंट ने करम बासी में नाच रहे युवक को गोली मारकर हत्या की. ग्रामीणों ने एजेंट को पीटकर मार डाला.

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला जिले में 24 घंटे के अंदर चार लोगों की हत्या हुई है. गुमला सदर थाना में दो युवक, चैनपुर में वृद्ध व रायडीह में नाबालिक लड़की की हत्या हुई है. पुलिस ने चारों शव बरामद कर लिये हैं. इन चारों हत्याओं में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जु���ी है. एक घटना में गुमला थाना में एलआईसी एजेंट ने करम बासी में नाच रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. ग्रामीणों ने एजेंट को पीट पीटकर मार डाला.

पहली घटना : शुक्रवार की देर शाम गुमला सदर थाना के टैसेरा गांव में एलआईसी एजेंट विजय साहू ने करम बासी में अखड़ा में नाच रहे मनोहर तिर्की (25 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने एजेंट विजय को पीट पीटकर मार डाला. विजय के माथे पर लकड़ी का कील भी ठोक दिया. चेहरा को पत्थर से कूच दिया. ग्रामीण जब विजय को बंधक बनाकर पीट रहे थे तो उसके पिता अघनू साहू व भाई अजय साहू बचाने गये थे. लेकिन ग्रामीणों ने भाई अजय को भी मारने के लिए दौड़ाया.

गुमला की और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मृतक विजय पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है. बताया जा रहा है कि करम बासी के दौरान अखड़ा में नाच गान चल रहा था. मनोहर मांदर बजा रहा था. तभी गांजा पी रहे विजय साहू को धक्का लग गया. इसके बाद गुस्सा में विजय ने मनोहर को भीड़ के सामने गोली मार दी. इसके बाद भीड़ ने विजय को मार डाला. पुलिस ने घटना स्थल से पिस्तौल, खोखा, बाइक बरामद किया है.

दूसरी घटना : रायडीह थाना के बांसडीह गांव में अज्ञात अपराधियों ने कुशल लकड़ा (15 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को चापा पोखरा में फेंक दिया. पुलिस ने शव बरामद कर ली है. सुतली के गुच्छा से कुशल का गला दबाया गया है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी है.

तीसरी घटना : चैनपुर थाना के बेंदोरा गांव निवासी 58 वर्षीय लक्ष्मण उरांव की शुक्रवार की रात को टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने गांव के मुख्य सड़क से शव बरामद की है. परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण के साथ रति की लड़ाई हुई थी. रति ने हत्या की धमकी दी थी. रात को जब लक्ष्मण अकेले शराब पीकर घर लौट रहा था. तभी रास्ते में उसकी हत्या कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >