गुमला : युवती की पत्थर से कूचकर हत्या, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के घोड़ाटांगर गांव में एक युवती की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी. पुलिस ने शव को पहाड़ से बरामद कर लिया है. मृतका की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं की […]

गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के घोड़ाटांगर गांव में एक युवती की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी. पुलिस ने शव को पहाड़ से बरामद कर लिया है.

मृतका की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं की जा सकी थी. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पहाड़ के पास शव को देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस शव की पहचान व हत्या के कारणों का पता कर रही है. वहीं युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी है. हत्यारों ने चेहरे को पत्थर से कूच दिया है जिससे उसकी पहचान करने में काफी परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >