मोबाइल छीनकर गली में बाइक छोड़ भागने लगा युवक, लोगों ने घेरकर दबोचा

गोड्डा में युवक ने मोबाइल छीना, भीड़ ने पकड़कर पीटा. पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए भेजा और बाइक जब्त की. नशे की लत का आरोप.

प्रतिनिधि, गोड्डा: गोड्डा शहर के चपरासी मोहल्ले में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

पुलिस ने मौके से आरोपी की बाइक भी जब्त की है. मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

मोबाइल छीनकर बाइक से भागने लगा था आरोपी

जानकारी के अनुसार, शनि मंदिर के पास चपरासी मोहल्ला निवासी प्रिंस कुमार के हाथ से एक बाइक सवार युवक मोबाइल छीनकर बड़ी दुर्गा मंदिर की ओर भागने लगा.

मोबाइल छीने जाने के बाद प्रिंस कुमार के शोर मचाने पर युवक ने अपनी बाइक एक गली में खड़ी कर दी और पैदल भागने की कोशिश करने लगा.

हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने घेराबंदी कर युवक को गली में ही पकड़ लिया.

साकेतपुरी निवासी बताया जा रहा आरोपी

पकड़े गये युवक की पहचान साकेतपुरी निवासी के रूप में हुई है. युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर भीड़ जुट गयी और लोगों ने उसकी पिटाई कर दी.

सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाया. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

स्थानीय लोगों ने नशे की लत का लगाया आरोप

स्थानीय निवासियों ने बताया कि आरोपी पहले ऑटो चलाता था, लेकिन नशे की गंभीर लत के कारण वह छिनतई जैसी घटनाओं में शामिल हो गया.

यह स्थानीय लोगों का दावा है. पुलिस की ओर से इस संबंध में जांच की जा रही है.

महिला कॉलेज के सामने आईफोन छिनतई में भी शक

स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ दिनों पूर्व महिला कॉलेज के सामने चपरासी मोहल्ले की एक युवती से आईफोन छीनने की घटना में भी इसी युवक का हाथ था.

फिलहाल नगर थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है. जब्त बाइक के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >