हाईटेंशन बिजली खंभे पर लटका मिला युवक का शव,करंट लगने से मौत की आशंका

पोड़ैयाहाट में 11000 वोल्ट के बिजली खंभे पर 40 वर्षीय युवक का शव लटका मिला. करंट लगने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार.

पोड़ैयाहाट. पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मचखार हाट के समीप गुरुवार को 11000 वोल्ट के बिजली खंभे पर एक युवक का शव लटका मिला. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान गोकरन राउत (40 वर्ष) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कुछ ग्रामीणों की नजर बिजली के खंभे पर लटक रहे शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पोड़ैयाहाट पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बिजली के खंभे से नीचे उतरवाया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

परिजनों के अनुसार, गोकरन राउत बुधवार रात से लापता था. गुरुवार को उसका शव बिजली के खंभे पर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. बिजली विभाग को भी घटना की सूचना दे दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >