ठाकुरगंगटी में ग्रामीण सड़कें जर्जर, आवागमन हुआ चुनौतीपूर्ण

सड़क की दुर्दशा से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानियां

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों की स्थिति दिन-ब-दिन और अधिक खराब होती जा रही है. सड़कों की हालात इतनी बिगड़ी हैं कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल सफर करना भी चुनौती बन गया है. विशेष रूप से देवघर चौक से हरिनकोल तक जाने वाली सड़क पर हालात गंभीर हैं. इस मार्ग पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं कि वे डोभा बन चुके हैं. सड़कों पर सफर करने वाले प्रतिदिन हिचकोले खाते हुए सफर करने को मजबूर हैं. ग्रामीण रितेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सोनू कुमार, गुड्डू प्रसाद महतो, शिवशंकर महतो, फुंदी मड़ैया, ब्रजमोहन महतो ने बताया कि जब सड़क ही चलने लायक नहीं है तो आम लोग सुरक्षित कैसे रह सकते हैं. इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, बावजूद इसके सड़कों की दुर्दशा और परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. देवघर चौक पर सप्ताह में गुरुवार और रविवार को हाट लगता है. व्यापारी और आसपास के गांवों के ग्रामीण इसी मार्ग से होकर हाट में खरीदारी करने आते हैं. शाम के समय सबसे अधिक परेशानी होती है. इसी मार्ग से माल मंडरो बाजार भी जुड़ा है, जो क्षेत्र का प्रमुख हाट है. यहां भी सप्ताह में दो दिन बड़े पैमाने पर हाट बाजार लगता है, जिसमें बिहार और झारखंड से भी व्यापारी आते हैं. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पूर्व में सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी थी, ताकि जर्जर सड़कों की मरम्मत की जा सके. लेकिन कार्य केवल शिलान्यास तक ही सीमित रह गया. आज भी सड़क निर्माण अधर में लटका हुआ है, जबकि ठेकेदार आराम कर रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर किन कारणों से सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रतिदिन भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >