मेहरमा व बलबड्डा में दो मोटरसाइकिल चोरी

वाहन मालिकों ने थानों में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

मेहरमा और बलबड्डा थाना क्षेत्र के भुस्का हाट से दो अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाओं की जानकारी मिली है. दोनों मामलों में वाहन मालिकों ने संबंधित थानों में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. भुस्का हाट के पास हुई पहली घटना में बिहार राज्य के ईशीपुर थाना क्षेत्र के वाहन मालिक मनोज साह ने बताया कि वह अपने ससुराल भलुआ गांव आये थे. उन्होंने अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (गाड़ी नंबर जेएच 17भी 7918) घर के पास खड़ी की थी. थोड़ी देर बाद जब वह घर से बाहर निकले, तो उनकी गाड़ी गायब थी. खोजबीन के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई अता-पता नहीं चला. दूसरी घटना बलबड्डा थाना क्षेत्र की है. मधुरा निवासी दुर्गा देवी ने बताया कि उनके पति ललन कुमार साह काम पर गये थे. काम खत्म कर जब दोपहर में वह घर से बाहर आये, तो उनकी मोटरसाइकिल (गाड़ी नंबर जेएच 17एक्स 7986) घर के बाहर गायब थी. खोजबीन के बावजूद मोटरसाइकिल नहीं मिली. थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि दोनों मामलों में वाहन मालिकों के आवेदन प्राप्त हुए हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चोरी की मोटरसाइकिल की खोज और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >