पथरगामा के तुलसीकित्ता में मनचलों का तांडव, ईंट-पत्थर से कार को किया क्षतिग्रस्त

पथरगामा के तुलसीकित्ता में अज्ञात लोगों ने कार में तोड़फोड़ की. वाहन मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

प्रतिनिधि, पथरगामा. पथरगामा में असामाजिक तत्वों की हरकत से लोग परेशान हैं. तुलसीकित्ता गांव में अज्ञात तत्वों ने घर के सामने खड़ी एक कार को ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना को लेकर वाहन स्वामी तुलसीकित्ता निवासी दशरथ ठाकुर ने पथरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

दशरथ ठाकुर ने आवेदन में बताया है कि वह प्रतिदिन की तरह अपनी स्विफ्ट कार संख्या JH 10C/682 को घर के दरवाजे के सामने खड़ा कर सो गये थे. 31 अगस्त की सुबह जब वह सोकर उठे तो कार क्षतिग्रस्त मिली. अज्ञात लोगों ने कार के आगे का शीशा तोड़ दिया था. इसके अलावा बोनट को भी नुकसान पहुंचाया गया था.

बोनट पर छोड़ गये ईंट

पीड़ित के अनुसार, कार को क्षतिग्रस्त करने के बाद अज्ञात तत्वों ने ईंट को कार के बोनट पर ही छोड़ दिया. घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और अज्ञात लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की.

जांच में जुटी पुलिस

इधर, पथरगामा थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >