गोड्डा. विश्व कुश्ती दिवस पर शनिवार को पंडित रणजीत झा फाउंडेशन से सादे समारोह का आयोजन कर जिले की चार उत्कृष्ट कुश्ती प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय नेताजी नगर स्थित मदन निवास में किया गया. समारोह में राहुल कुमार एवं रौशन कुमार साह को श्रेष्ठ प्रशिक्षक, जबकि जीत सिंह एवं स्नेहशील को श्रेष्ठ पहलवान खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया. स्वतंत्रता सेनानी स्व पंडित रणजीत झा की धर्मपत्नी साया झा ने सभी प्रतिभाओं को ट्रॉफी, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सर्वजीत झा, सुरजीत झा, पुत्रवधू ज्योति झा, डॉ नूतन झा व पोती नूपुर नंदिनी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
विश्व कुश्ती दिवस पर चार प्रतिभाओं का मिला सम्मान
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय नेताजी नगर स्थित मदन निवास में किया गया.
