पहलगाम हमले में मारे गये पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

कहा कि कश्मीर में अमन व शांति के साथ खिलवाड़ करनेवाले आतंवादियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

कारगिल चौक से राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च तसवीर- 26 में कारगिल चौंक पर राजद का केंडिल मार्च संवाददाता, गोड्डा स्थानीय कारगिल चौक से कैंडल मार्च निकाला गया. इस दौरान पहलगाम हमले में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गयी. आतंकवादियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. कहा कि कश्मीर में अमन व शांति के साथ खिलवाड़ करनेवाले आतंवादियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. ताकि आनेवाले समय में ऐसी हिमाकत नहीं कर पायें. हाथों में कैंडल लेकर कार्यकर्ता स्थानीय शहीद स्तंभ तक पहुंचे. शहीद स्तंभ पर कैंडल जलाकर आतंकी हमले में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. मौके पर राजद जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, जिला प्रधान महासचिव जाहिद इकबाल, शंकर यादव, मनोज कुशवाहा, धनंजय महतो, धनंजय यादव, नीलम साह, गणेश यादव, बजरंगी यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >