मंत्री की पहल पर जेसीबी से हुई मुख्य नाले की सफाई

जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक हनवारा के सामने नाला लंबे समय से कचरा और गंदगी से जाम पड़ा था. इस कारण मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा था.

प्रतिनिधि, हनवारा हनवारा–चखमजा मुख्य सड़क पर हनवारा स्थित स्टेट बैंक के पास जाम पड़े नाले की सफाई शुरू कर दी गयी है. महागामा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश पर शुक्रवार से जेसीबी लगाकर नाले की सफाई करायी जा रही है. जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक हनवारा के सामने नाला लंबे समय से कचरा और गंदगी से जाम पड़ा था. इस कारण मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा था. सड़क पर पानी जमा रहने से आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. खासकर रमजान के महीने में नमाज के लिए आने-जाने वाले नमाजियों को भी दिक्कत हो रही थी. स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की थी. मामला संज्ञान में आते ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार की मौजूदगी में जेसीबी से नाले की सफाई कर जमे कचरे और मिट्टी को हटाया जा रहा है. सफाई शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली. मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >