बाप-बेटे के बीच हुए विवाद के बाद पिता ने सल्फास खाकर दी जान

नशेड़ी पुत्र के साथ बीते दो-तीन दिनों से चल रहा था विवाद

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में बाप-बेटे के विवाद में पिता ने सल्फास खाकर जान दे दी है. मृतक का नाम भयंकर राउत (58 वर्ष) पिता बाबूलाल राउत है. घटना सुबह की है. मृतक को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल लाया गया था, लेकिन चिकित्सक के देखे जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया. इसकी सूचना अस्पताल द्वारा पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रख लिया. जानकारी के अनुसार मृतक खेतीबारी करता था, जबकि पुत्र नशेड़ी था. बीते दो-तीन दिनों से इसको लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार को घर की महिलाएं बाड़ी में भिंडी तोड़ने गयी थी. तभी पिता भयंकर राउत ने जहर खाकर जिंदगी समाप्त कर ली. शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का है. फिर भी दिये गये आवेदन पर पुलिस जांच करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >