मांगन पिपरा गांव में पान विक्रेता की निर्मम हत्या

पड़ोसी से चल रहा था युवक का जमीन विवाद, खेत से बरामद हुआ शव

महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पिपरा गांव में 30 वर्षीय पान दुकानदार अमित कुमार मोदी की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा कर दी गयी. मंगलवार की सुबह युवक का शव मांगन पिपरा मुख्य सड़क के किनारे खेत से पुलिस ने बरामद किया. सुबह के समय ग्रामीणों ने शव देख सूचना महागामा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद और इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर

मृतक की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि अमित सोमवार रात लगभग सात बजे घर से घूमने के लिए निकले थे. जाते समय उन्होंने कहा था कि वे लौटकर खाना खाएंगे, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आये. उनका मोबाइल भी बंद मिला, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. मृतक के पिता अरुण मोदी ने बताया कि गांव में बगल के पड़ोसी से जमीन विवाद चल रहा था. घटना के बाद मृतक की पत्नी, दो छोटे बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बुरा हाल हैं.

गरीब परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत कर रहा था मृतक

ग्रामीणों ने बताया कि अमित गरीब परिवार से था और हाट-बाजार में चाय-पान बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. घटनास्थल पर डिस्पोजल ग्लास और चप्पल भी पड़ा मिला. पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या की गयी है. फिलहाल हत्या के सटीक कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मामले में जमीन विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.‘प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जमीन विवाद समेत अन्य कई बिंदुओं पर पूछताछ शुरू कर दी गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

-चंद्रशेखर आजाद, एसडीपीओB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >