टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, पलटने से चालक की मौत

टायर ब्लास्ट होने के बाद ही वाहन हुआ अनियंत्रित

बलबड्डा थाना क्षेत्र के झगराहा व गजंडा के बीच कार पलटने से 32 वर्षीय कार चालक की मौत हो गयी. मृतक का नाम चंदन तिवारी बताया जाता है. मृतक कहलगांव के महिषामुंडा गांव का रहने वाला है. उक्त मार्ग के बीच किसी स्थान पर कार का टायर फट गया था. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि कार के किस हिस्से का टायर फटा था. परंतु टायर ब्लास्ट होने के बाद ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. कार का नंबर बीआर 09 पीए 7227 है. टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया तथा दूर जाकर पलट गया. इसमें कार चालक की मौत हो गयी. हालांकि चालक को इलाज के लिए मेहरमा ले जाया गया था. मेहरमा से फिर महागामा ले जाया गया था. वहां से मौत हो जाने के बाद मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बलबड्डा थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि की है. सदर अस्पताल पहुंचकर परिजन शव अपने साथ ले गये. बताया जाता है कि मृतक को सिर में काफी चोट आयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >