अनियंत्रित होकर टोटो पलटा, कोई हताहत नहीं

तेज गति व साइड लेने के दौरान संतुलन बिगड़ने से सड़क से नीचे गिरी

मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोय के समीप बाराहाट की ओर जा रही एक टोटो गुरुवार को अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया. टोटो पर सवार सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोटो तेज गति से बाराहाट की ओर जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक वाहन को साइड देने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण टोटो सड़क से नीचे जा गिरा. मामले की जानकारी मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर त्वरित गश्ती में तैनात एएसआइ सहदेव प्रसाद मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं. एक यात्री को आंशिक चोट आयी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि समय रहते स्थिति सामान्य हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >