शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

जुलूस में डीजे का प्रयोग पूर्णतया निषिद्ध रहेगा

रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाने के लिए गुरुवार को पथरगामा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड प्रमुख अवधेश साह, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, सहायक अवर निरीक्षक नारद कुमार के साथ थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में पदाधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की. कहा गया कि शांति समिति के सदस्य पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने दें और जनता के सहयोग से वातावरण शांतिपूर्ण बना रहे. पदाधिकारियों ने बताया कि पर्व पर निकलने वाले जुलूस में डीजे का प्रयोग पूर्णतया निषिद्ध रहेगा. जुलूस में निर्धारित रूट चार्ट का पालन अनिवार्य होगा और शराब का सेवन वर्जित होगा. सुरक्षा के मद्देनजर पूजा पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे. पदाधिकारियों ने यह भी चेतावनी दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचा जाये. यदि किसी मामले की जानकारी मिलती है, तो पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें और सत्य होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें, ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके. इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष निरंजन प्रसाद यादव, समाजसेवी मनोज मेहरा, मुखिया रामप्रवेश यादव, कर्ण सिंह, मुकेश चौधरी, मो सलीम सहित पूजा समिति के सदस्य, बुद्धिजीवी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >