सिमोन ब्रदर गोड्डा ने खिताब पर किया कब्जा, खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

ललमटिया चित्र कोठी खेल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

ललमटिया के चित्र कोठी खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पेनल्टी शूट-आउट के जरिये संपन्न हुआ. इस मुकाबले में सिमोन ब्रदर गोड्डा की टीम ने सरस शिकारी गोड्डा की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम सिमोन ब्रदर को पूर्व विधायक ताला मरांडी और मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद हेंब्रम ने संयुक्त रूप से 1 लाख 30 हजार रुपये देकर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता टीम सरस शिकारी गोड्डा को सांसद प्रतिनिधि ईसीएल मानस दत्ता और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी ने संयुक्त रूप से 1 लाख 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एफसी हरचंदर बरहेट को पूर्व जिला परिषद सदस्य रामजी साह ने 25 हजार रुपये प्रदान किये. जबकि चतुर्थ स्थान पर रही टीम जोहार झारखंड को 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने कहा कि सोहराय पर्व के अवसर पर ब्लैक डायमंड क्लब के सदस्यों द्वारा आयोजित यह 18वीं तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सभी सहयोगियों की मदद से सफलतापूर्वक संपन्न हुई. प्रतियोगिता में 16 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन के साथ खेल खेला. अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और हार-जीत को खेल का हिस्सा बताते हुए कहा कि निराश नहीं होना चाहिए और संघर्ष जारी रखना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर खिलाड़ियों को सरकार द्वारा प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जाती हैं, जिनका लाभ खिलाड़ियों को अवश्य लेना चाहिए. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दिनेश टुडू, उपाध्यक्ष मानवेल हांसदा, सचिव सेठ लाल सोरेन, उपसचिव राजेश टुडू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >