गोड्डा-हंसडीहा रेल खंड पर तैनात थे जवान, आंदोलनकारियों को लिया हिरासत में

रेल टेका डहरे छेका के तहत गोड्डा रेलवे स्टेशन और कठौन हॉल्ट के बीच पुनसिया गांव के पास प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों का परिचालन करीब तीन घंटे तक बाधित किया.

गोड्डा. कुड़मी जाति के लोग अधिकारों की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन किया. रेल टेका डहरे छेका के तहत गोड्डा रेलवे स्टेशन और कठौन हॉल्ट के बीच पुनसिया गांव के पास प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों का परिचालन करीब तीन घंटे तक बाधित किया. आंदोलन का समर्थन झारखंड की कई स्थानीय राजनीतिक पार्टियों ने भी किया. आंदोलनकारियों की मुख्य मांगों में कुडमी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करना और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज करना शामिल है. गोड्डा-हंसडीहा रेल मार्ग पर आरपीएफ और गोड्डा पुलिस बल के लवान तैनात थे. गोड्डा रेलवे स्टेशन, पुनसिया गांव, कठौन हॉल्ट, पोड़ैयाहाट स्टेशन और गंगवारा हॉल्ट पर सुरक्षा बल तैनात किये गये थे. हजारों पुरुष और महिलाएं रेलवे ट्रैक पर बैठकर आंदोलन कर रहे थे. इससे गोमती एक्सप्रेस, देवघर-गोड्डा पैसेंजर और भागलपुर-गोड्डा पैसेंजर ट्रेनें घंटों रुकी रहीं. एसडीओ बैधनाथ उरांव के नेतृत्व में मुख्यालय डीएसपी जेपीएन चौधरी, एसडीपीओ अशोक रविदास, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली और अन्य पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनकारी नेताओं को हिरासत में लिया. ग्रामीणों को समझा-बुझाकर धरना स्थल से हटाया. इसके बाद ट्रेनों का आवागमन बहाल हुआ. प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और किसी अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >